सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष ने किया प्रदर्शन, सूर्या हांसदा मामले में CBI जांच की मांग

News Saga Desk

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र आज का दूसरा दिन आज है। सत्र की शुरुआत से पहले ही विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स-2 से जुड़े विवाद को लेकर विपक्षी विधायकों ने विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी दलों के विधायक हाथों में तख्तियां लेकर परिसर में पहुंचे। 

इन तख्तियों पर सूर्या हांसदा के खून का हिसाब आदिवासी समाज मांग रहा जवाब जैसे नारे लिखे हैं। प्रदर्शन कर रहे विधायकों ने साफ कहा कि वे इन मुद्दों को विधानसभा की कार्यवाही में प्रमुखता से उठाएंगे। विपक्ष का आरोप है कि सूर्या हांसदा एनकाउंटर फर्जी था और इस मामले में सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। विपक्ष मांग कर रहा है कि इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाए। 

इधर, रांची के नगड़ी इलाके में बन रहे रिम्स-2 अस्पताल को लेकर भी विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय रैयतों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन और पुलिस के साथ हुई झड़पों को लेकर भी बीजेपी सरकार से जवाब चाहती है। पार्टी का कहना है कि सरकार जबरन भूमि अधिग्रहण कर रही है और आदिवासी हितों की अनदेखी कर रही है।


Read More News

छठ पूजा के रंग में रंगीं अक्षरा सिंह, नहाय-खाय का प्रसाद बनाते वीडियो वायरल, लालू-राबड़ी समेत कई नेताओं को दिया न्योता

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने छठ पूजा पर नहाय-खाय का प्रसाद बनाते वीडियो शेयर किया। लालू यादव,...

झारखंड में छात्रवृत्ति भुगतान में देरी पर AISF ने राज्यपाल से की मुलाकात, कल्याण मंत्री से मांगा इस्तीफा

झारखंड में 2023 से छात्रवृत्ति भुगतान लंबित होने का आरोप लगाते हुए AISF ने राज्यपाल संतोष गंगवार से...

छठ पूजा के पहले दिन दर्दनाक हादसा, गंगा स्नान करने जा रहे दंपती समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत, तीन गंभीर

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पहले दिन शुक्रवार को बिहार के कटिहार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो...

Read More