सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की बढ़ी चमक

News Saga Desk

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में 100 रुपये से लेकर 110 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमजोरी आई है। इसके विपरीत चांदी आज 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम महंगा हो गया है। कीमत में गिरावट आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,01,560 रुपये से लेकर 1,01,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 93,100 रुपये से लेकर 93,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं चांदी के भाव में तेजी आने के कारण कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,21,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,01,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 93,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,01,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,01,610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 93,150 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,01,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 93,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,01,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,01,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 93,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 93,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,01,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में गिरावट आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 1,01,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 93,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।


निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

छठ पूजा के रंग में रंगीं अक्षरा सिंह, नहाय-खाय का प्रसाद बनाते वीडियो वायरल, लालू-राबड़ी समेत कई नेताओं को दिया न्योता

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने छठ पूजा पर नहाय-खाय का प्रसाद बनाते वीडियो शेयर किया। लालू यादव,...

झारखंड में छात्रवृत्ति भुगतान में देरी पर AISF ने राज्यपाल से की मुलाकात, कल्याण मंत्री से मांगा इस्तीफा

झारखंड में 2023 से छात्रवृत्ति भुगतान लंबित होने का आरोप लगाते हुए AISF ने राज्यपाल संतोष गंगवार से...

छठ पूजा के पहले दिन दर्दनाक हादसा, गंगा स्नान करने जा रहे दंपती समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत, तीन गंभीर

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पहले दिन शुक्रवार को बिहार के कटिहार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो...

Read More