ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार पाकिस्तान को मदद दी, अधिकारियों ने की बातचीत

News Saga Desk

नई दिल्ली। पाकिस्तान भारत के सामने किसी मामले में टिक नहीं सकता। बावजूद इसके वह अक्सर भारत की ओर आंख उठाकर देखने का प्रयास करता है। हाल के दिनों में तो पाकिस्तान के फील्ड मार्शल सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी भी दे दी।

इन सब के बाद भी ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पाकिस्तान की बड़ी मदद की है। पाकिस्तान के कई इलाकों में बाढ़ का कहर है, जिसके कारण 300 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच भारत ने पाकिस्तान के अधिकारियों को तवी नदी में बाढ़ की जानकारी दी है।

भारत ने बाढ़ को लेकर पाकिस्तान को किया आगाह

गौरतलब है कि सोमवार को एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि भारत ने तवी नदी में संभावित बाढ़ के बारे में पाकिस्तान को आगाह किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि (IWT) स्थगित है।

वहीं, द न्यूज ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत ने संभावित बाढ़ के बारे में जानकारी साझा करने के लिए पाकिस्तान से संपर्क किया है। ध्यान देने योग्य बात है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका है जब दोनों देशों के अधिकारियों के बीच संपर्क स्थापित किया गया हो।

हालांकि, भारत या पाकिस्तान में से किसी की ओर से इस घटनाक्रम को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि आमतौर पर, ऐसी जानकारी सिंधु जल आयुक्त के माध्यम से साझा की जाती है। तावी नदी जम्मू से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जाती है।

रविवार को भारत ने बाढ़ के बारे में किया आगाह

अखबार ने सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया कि भारत ने जम्मू में तवी नदी में संभावित बड़ी बाढ़ के बारे में पाकिस्तान को आगाह किया है। अखबार ने आगे कहा कि इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने रविवार को यह चेतावनी दी।

भारत ने स्थगित किया है सिंधु जल समझौता

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद ही भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लिया था। इसी दौरान भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित भी किया।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More