पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, चार हथगोले, दो किलो आरडीएक्स युक्त आईईडी बरामद

-बटाला से एक आतंकी काबू, एक फरार

News Saga Desk

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी माड्यूल को नाकाम करते हुए एक आरोपी की गिरफ्तार करके चार हथगोले तथा एक आरडीएक्स आधारित आईईडी बरामद किया है। पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी ) गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र बटाला की पुलिस ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है जबकि उसका दूसरा साथी फरार है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आतंकी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी निशान सिंह उर्फ निशान जोड़िया के इशारे पर काम करता था। निशान सिंह पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई समर्थित आतंकवादी हरविंद्र सिंह रिंदा के निर्देश पर काम कर रहा है।

डीजीपी ने बताया कि बटाला के गांव बलपुरा से पुलिस ने चार हथगोले, दो किलोग्राम आरडीएक्स युक्त एक आईईडी बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने कई संचार उपकरण भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक जाँच से पता चलता है कि यह खेप ब्रिटेन स्थित बीकेआई आतंकवादी निशान सिंह उर्फ ​​निशान जोडिया के निर्देश पर रखी गई थी, जोकि पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा समर्थित पाक स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा के निर्देशों पर काम कर रहा था। डीजीपी के अनुसार पूरी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए जाँच जारी है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More