मिथिलांचल में राहुल, प्रियंका और तेजस्वी की एंट्री से पहले सियासत गरमाई, कार्यक्रम स्थल की अनुमति नहीं मिली

News Saga Desk

मधुबनी। बिहार में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के खिलाफ संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) व बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। इस चरण में उनके साथ प्रियंका गांधी के भी पहुंचने की संभावना है।

अतिपिछड़ा वर्ग की बैठक

कांग्रेस के नेता व पूर्व एमएलसी प्रेमचन्द्र मिश्र ने आज प्रेसवार्ता करके बताया कि मिथिला हाट में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, प्रियंका गांधी वोटर अधिकार यात्रा के दौरान अतिपिछड़ा वर्ग की बैठक और अन्य कार्यक्रम करने वाले थे। इसके लिए अनुमति मांगी गई थी, परंतु मिथिला हाट प्रबंधन ने बुकिंग नहीं दी।

भुगतान समय पर नहीं किया

मिथिला हाट प्रबंधन के गोविंद झा का इस संबंध में कहना है कि कार्यक्रम को लेकर जो रेट कोटेशन दिया गया था, उसका भुगतान समय पर नहीं किया गया। रेट को कम करवाने के लिए चारों ओर से पैरवी होती रही, मगर भुगतान नहीं किया गया। इसलिए मना कर दिया गया।

बुधवार को कई नेता पहुंचेंगे मधुबनी

मिथिला हाट में दूसरे कार्यक्रम की पहले से बुकिंग भी है। पूर्व एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी भी दी कि बुधवार को राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी, बिहार विधान सभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के कई नेता शामिल होंगे।

सुपौल से आएंगे मधुबनी

वे सुपौल से चलने के बाद एनएच 27 से होकर वाहन से फुलपरास पहुंचेंगे। वहां सिजौलिया में 1:30 में ओबीसी की बैठक में शामिल होंगे। वहीं लंच की व्यवस्था है। उसके बाद उनका काफिला झंझारपुर के मोहना चौक पर 4:00 बजे पहुंचेगा।

सकरी में सभा को संबोधित करेंगे

मोहना चौक से वे अपनी यात्रा प्रारंभ करेंगे। चौक से होते हुए राम चौक रेलवे गुमटी-कन्हौली होते हुए वे कन्हौली एनएच पर पहुंचेंगे। उसके बाद वे वाहन से सरसोपाही होते हुए सकरी पहुंच कर सभा को संबोधित करेंगे। मिथिला हाट में बैंक्वेट हाल नहीं मिलने के कारण मिथिला हाट जाने का प्रोग्राम स्थगित हो गया है।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More