फ्लिपकार्ट त्योहारी सीजन के दौरान 2.2 लाख से अधिक लोगों को देगी रोजगार

News Saga Desk

नई दिल्‍ली। ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्‍गज फ्लिपकार्ट ने त्‍योहारी सीजन के तहत अपने कार्यबल में विस्‍तार किया है। फ्लिपकार्ट ने इसके तहत 2.2 लाख से ज्‍यादा लोगों को अल्‍पकालिक रोजगार देने का ऐलान किया है। इसमें महिलाओं की नियुक्ति में 10 फीसदी की वृद्धि और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए रोजगार के अधिक अवसर पैदा करना और ध्यान देना शामिल है।

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि वह अपने ‘द बिग बिलियन डेज’ सेल के लिए आपूर्ति शृंखला, लॉजिस्टिक्स और अंतिम छोर तक डिलीवरी क्षेत्र को मजूबत कर रही है। इसके लिए कंपनी ने 2.2 लाख से अधिक अल्‍पकालिक रोजगार के अवसर सृजित करेगी। इसमें पिकर, पैकर, सॉर्टर और डिलीवरी एक्‍जीक्‍यूटिव की भूमिकाएं शामिल है।

कंपनी ने कहा, ‘‘त्योहारों से पहले फ्लिपकार्ट 28 राज्यों में रोजगार के अवसर दे रहा है और बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रहा है। इसके साथ ही 2.2 लाख से अधिक रोजगार के अवसरों के सृजन, अंतिम छोर तक पहुंच और छोटे एवं मझोले शहरों में भर्तियों के साथ फ्लिपकार्ट का लक्ष्य आगामी त्योहारों में बड़े पैमाने पर विस्तार करना है। इसके अलावा ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट छोटे एवं मझोले शहरों में 650 नए त्योहारी आपूर्ति केंद्र भी खोलेगी।

फ्लिपकार्ट ने कहा कि कंपनी अपने बहुप्रतीक्षित शॉपिंग फेस्टिवल, ‘द बिग बिलियन डेज’ की तैयारी में जुटा है। वहीं, ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस अपने कर्मचारियों, साझेदारों और अखिल भारतीय लॉजिस्टिक्स को मजबूत कर रहा है, ताकि तेजी और सटीकता के साथ उच्च-मात्रा में डिलीवरी की जा सके।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More