रोमांस और ड्रामा से भरपूर ‘एक चतुर नार’ का ट्रेलर रिलीज

News saga Desk

पिछले कई महीनों से निर्देशक, फिल्म निर्माता और अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘एक चतुर नार’ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई थीं। क्योंकि इस फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है, जो ‘102 नॉट आउट’ और ‘ओएमजी’ जैसी सफल और यादगार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की स्टारकास्ट भी इसे खास बनाती है, जिसमें दिव्या के साथ नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। अब जब मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी कर दिया है, तो दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

कॉमेडी और सस्पेंस का मिश्रण

ट्रेलर की झलक में ही साफ हो जाता है कि ‘एक चतुर नार’ हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ-साथ रोमांचक सस्पेंस का तड़का लेकर आई है। इसमें दिव्या और नील के बीच चालाकी और दांवपेंच का खेल प्रमुख रूप से दिखाई देता है। कहानी का आरंभ दिव्या के किरदार से होता है, जो अपने जीवन-यापन के लिए तरह-तरह के काम करती है। वहीं दूसरी ओर नील नितिन मुकेश अभिषेक वर्मा का किरदार निभा रहे हैं, एक अमीर और प्रभावशाली इंसान, जिसके जीवन में सबकुछ व्यवस्थित लगता है। लेकिन जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, कहानी दिलचस्प मोड़ लेती है। दिव्या के हाथ कुछ ऐसा राज़ लग जाता है, जिससे वह नील को ब्लैकमेल करना शुरू कर देती है। यहीं से दोनों के बीच बिल्ली और चूहे का खेल शुरू होता है। एक तरफ दिव्या की चतुराई है, तो दूसरी ओर नील का गुस्सा और हैरत, और यही टकराव फिल्म की कहानी को रोचक बनाता है।

निर्देशन उमेश शुक्ला की खासियत रही है कि वह मनोरंजन में सामाजिक संदेश और दिलचस्प ट्विस्ट जोड़ते हैं। ट्रेलर देखकर यही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ‘एक चतुर नार’ भी उसी शैली में तैयार की गई है। इसमें जहां हंसी-मज़ाक और हल्की-फुल्की कॉमिक टाइमिंग है, वहीं सस्पेंस और थ्रिलर भी है, जो दर्शकों को पूरे समय जोड़े रख सकता है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More