डिजिटल टैक्स पर भड़के ट्रंप: गूगल-अमेजन पर टैक्स लगाने वाले देशों को दी चेतावनी, क्या बढ़ेंगे iPhone के दाम?

News Saga Desk

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया को धमकी दी है। सोमवार को उन्होंने धमकी दी कि जो भी देश अमेरिकी टेक कंपनियों पर डिजिटल सर्विस टैक्स या उससे जुड़े नियम लगाएंगे, उनके खिलाफ अमेरिका भारी-भरकम टैरिफ लगाएगा और चिप निर्यात पर रोक लगाएगा।

ट्रंप का यह बयान उन देशों के लिए सख्त संदेश है, जो अल्फाबेट, मेटा और अमेजन जैसी अमेरिकी दिग्गज टेक कंपनियों पर टैक्स लगा रहे हैं।

‘चीन की कंपनियों को मिल रहा छूट और हमें…’

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर तल्ख लहजे में कहा कि वह अमेरिका की “शानदार टेक कंपनियों” के खिलाफ होने वाले किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि डिजिटल टैक्स, डिजिटल सर्विस नियम और डिजिटल मार्केट रेगुलेशन अमेरिकी टेक्नोलॉजी को नुकसान पहुंचाने और भेदभाव करने के लिए बनाए गए हैं। ट्रंप ने गुस्से में यह भी कहा कि ये नियम चीन की बड़ी टेक कंपनियों को पूरी तरह छूट देते हैं, जो बिल्कुल नाकाबिले-बर्दाश्त है।

‘हम अपने कीमती टेक्नोलॉजी और एक्सपोर्ट पर लगाएंगे प्रतिबंध’

उन्होंने लिखा, “डिजिटल टैक्स, डिजिटल सर्विस कानून और डिजिटल मार्केट नियम अमेरिकी टेक्नोलॉजी को नुकसान पहुंचाने और भेदभाव करने के लिए बनाए गए हैं। वे, बेशर्मी से, चीन की सबसे बड़ी टेक कंपनियों को पूरी छूट देते हैं। यह अब बंद होना चाहिए और अभी बंद होना चाहिए!”

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका अपनी बेहद कीमती टेक्नोलॉजी और चिप्स पर निर्यात प्रतिबंध भी लगाएगा। ट्रंप ने साफ चेतावनी दी, “मैं उन सभी देशों को, जो डिजिटल टैक्स, कानून, नियम या रेगुलेशन लागू करते हैं, नोटिस देता हूं कि अगर ये भेदभावपूर्ण कदम नहीं हटाए गए, तो मैं, अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर, उनके देश के अमेरिका में होने वाले निर्यात पर भारी अतिरिक्त टैरिफ लगाऊंगा।”


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More