रांची से 1 सितंबर से शुरू होंगी नई फ्लाइट सेवाएँ: भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, इंदौर, गुवाहाटी और त्रिवेंद्रम जुड़ेगा एयर रूट से

News Saga Desk

रांची। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रांची से अपनी विमान सेवा का विस्तार करते हुए यात्रियों के लिए एक और राहत की खबर दी है। अब रांची एयरपोर्ट से भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, इंदौर, गुवाहाटी और त्रिवेंद्रम जैसे शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। यह ट्रांजिट एयर सेवा 1 सितंबर से शुरू होगी। एयरपोर्ट निदेशक आर.आर. मौर्या ने बताया कि रांची से उड़ान भरने वाले विमान विभिन्न बड़े शहरों के माध्यम से इन गंतव्यों तक पहुंचेंगे। जैसे भुवनेश्वर के लिए विमान मुंबई होकर जाएगा, इंदौर के लिए विमान दिल्ली से होकर, गुवाहाटी और त्रिवेंद्रम के लिए उड़ानें बेंगलुरू के रास्ते जाएंगी।

इसके साथ ही, इन रूट्स पर विमानों के शेड्यूल में भी थोड़ा बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को और बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। सितंबर में शुरू हो सकती है रांची से गोवा की फ्लाइट एयर इंडिया एक्सप्रेस के सूत्रों के मुताबिक, रांची से गोवा के लिए उड़ान सेवा की तैयारी अंतिम चरण में है। बीते 15 दिनों से इसका ट्रायल चल रहा है, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से यह सेवा 1 सितंबर से शुरू नहीं की जा सकेगी। हालांकि, सितंबर माह के भीतर सेवा शुरू होने की पूरी संभावना है। यह विमान भी मुंबई होकर गोवा जाएगा।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More