झारखंड विद्युत नियामक आयोग के नए अध्यक्ष बने नवनीत कुमार, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

News Saga Desk

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राज भवन के दरबार हॉल में आयोजित विशेष समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश नवनीत कुमार को झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित थे। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवनीत कुमार को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी समेत अन्य वरीय अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More