झारखंड के मोस्ट वांटेड आतंकी मोहम्मद अर्शियान पर इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

News Saga Desk

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर स्थित मानगो थाना क्षेत्र का रहने वाला कुख्यात आतंकवादी मोहम्मद अर्शियान, जिसे संगठन में हैदर के नाम से जाना जाता है, अब इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस में शामिल हो गया है। यह नोटिस सीबीआई के अनुरोध पर जारी किया गया है। सीबीआई के मुताबिक, 40 वर्षीय अर्शियान पर कई आतंकी हमलों में शामिल होने और ड्रोन हमलों में विशेषज्ञता रखने के गंभीर आरोप हैं। वह हिंदी, अरबी और अंग्रेज़ी भाषाओं का जानकार है। वर्ष 2017 में तुर्की में उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन इसके बाद से वह भारत की पकड़ से बाहर है। उसकी वर्तमान लोकेशन का कोई ठोस पता नहीं चल सका है।

बताया जाता है कि अर्शियान ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। बाद में उसने ड्रोन हमले की तकनीकी ट्रेनिंग ली और आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से जुड़ गया। उस पर भारत ही नहीं, बल्कि कई अन्य देशों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप हैं।

सीबीआई की वेबसाइट पर जारी रेड कॉर्नर नोटिस में अब हैदर का नाम भी शामिल कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि हैदर का छोटा भाई भी आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है, जिसे 2017 में सऊदी अरब से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More