पटना मेट्रो का नया लुक: केसरिया रंग और मधुबनी पेंटिंग के साथ दिखेगी बिहारी संस्कृति की झलक

News Saga Desk

पटना। बिहार की राजधानी पटना में भी जल्द ही मेट्रो चलने वाली है। राजधानी में मेट्रो का प्रोजेक्ट काफी तेजी से चल रहा है। 26 अगस्त मंगलवार को पटना मेट्रो के कोचों का नया लुक सामने आया है। बोगियों पर बिहार की संस्कृति और धरोहर को दर्शाया गया है। नया लुक मेट्रो को न सिर्फ आधुनिक बना रहा है बल्कि पटना और बिहार की शान भी बयां कर रहा है। नए लुक में पटना मेट्रो के कोच केसरिया रंग के दिखा और कोच की बाहरी दीवारों पर मधुबनी पेटिंग से नक्काशी और गोलघर सहित बिहार की अन्य ऐतिहासिक-सांस्कृतिक धरोहरों से जुड़ी पेटिंग की गई है।

पटना मेट्रो की बोगियों पर गेट, बॉडी, खिड़की सहित हर जगह स्टीकर लगाने का काम पिछले चार दिनों से चल रहा है। इन स्टीकर्स में न सिर्फ पर्यटन स्थलों को जगह दी गई है बल्कि बिहार की कला और परंपरा की खूबसूरती भी दर्शायी गई है। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने प्राथमिक कॉरिडोर के पांच स्टेशनों, न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरो माइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी के बीच मेट्रो चलाने की योजना है। बोगियों की साज-सज्जा के अलावा स्टेशन की फिनिशिंग भी चल रही है।

अधिकारियों ने बताया कि बैरिया टर्मिनल परिसर में मेट्रो रेल के ठहराव, रखरखाव और स्वच्छता संबंधी कार्य किए जाएंगे। पटना में बनाए गए प्रशासनिक भवन से मेट्रो के सुचारु संचालन का प्रबंधन होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जीरोमाइल मेट्रो स्टेशन का भी दौरा किया और वहां चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More