रांची की नई अपर आयकर आयुक्त बनीं निशा उरांव, जानें अब तक का सफर

News Saga Desk

रांची। भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी व पूर्व पंचायती राज निदेशक निशा उरांव रेंज-2 रांची की अपर आयकर आयुक्त (छूट) के पद पर नियुक्त हुई हैं। उनके अधीन राज्य के सभी एनजीओ, स्कूल, कालेज, टैक्स छूट लेने वाले अस्पताल, सभी राजनीतिक दल, बोर्ड, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन आदि आएंगे।

अधिकारी निशा उरांव का मुख्य कार्य टैक्स छूट के दावों का निर्धारण, गाइडलाइंस के अनुसार कार्य की समीक्षा, सर्वे, दुरुपयोग रोकना, मनी लांड्रिंग रोकना आदि होगा। उनके अधीन अलग-अलग जिले के आयकर अधिकारी होंगे। इसके अलावा उन्हें संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) मेंस परीक्षा के लिए रांची सेंटर का आब्जर्वर बनाया गया है। झारखंड के 204 छात्र यूपीएससी मेंस की परीक्षा दे रहे हैं, जिनमें दो निःशक्त हैं।

इससे पूर्व निशा उरांव राज्य में पंचायती राज निदेशक थीं। उन्होंने पेसा कानून के तहत नियमावली का प्रारूप बनाया, पंचायत स्तर पर डिजिटल योजना की शुरुआत की। बंद पड़े पंचायत भवनों को खुलवाया। पंचायतों में जनप्रतिनिधि के प्रशिक्षण पर खर्च के लिए केंद्र से मिलने वाली राशि का उपयोग किया, ताकि पूर्व की तरह वह वापस नहीं लौटे। उनके कार्यकाल में राज्य में 176 पंचायत भवन का निर्माण शुरू हुआ। पंचायतों का अपना भवन बना।

कृषि निदेशक रहते हुए निशा उरांव ने ब्लाक चेन तकनीक से किसानों को अनुदानित बीज वितरित कराया। यह आधार कार्ड से लिंक होता है। इससे पूर्ण पारदर्शिता आई, यह भारत का पहला प्रयोग था। इसके लिए झारखंड सरकार के कृषि विभाग को भारत सरकार से पुरस्कार भी मिला। निशा उरांव ने कृषि निदेशक के कार्यकाल में किसान काल सेंटर शुरू किया। उन्होंने किसानों को मुख्यमंत्री सुखाड़ योजना के तहत तीन हजार रुपये दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More