राज्य विश्वविद्यालय विधेयक-2025 असंवैधानिक: ABVP ने जताई सख्त आपत्ति

News Saga Desk

रांची। झारखंड विधानसभा में हाल ही में पारित राज्य विश्वविद्यालय विधेयक-2025 को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने कड़ी आपत्ति जताई है। परिषद ने इस विधेयक को न केवल असंवैधानिक बताया है, बल्कि इसे राज्यपाल के संवैधानिक अधिकारों में हस्तक्षेप और विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सीधा हमला करार दिया है।
ABVP का कहना है कि विधेयक में कुलपति, प्रति कुलपति, परीक्षा नियंत्रक, वित्तीय सलाहकार समेत अन्य उच्च पदों पर नियुक्ति का अधिकार राज्यपाल से छीनकर राज्य सरकार को सौंपना संविधान के संघीय ढांचे के विरुद्ध है। परिषद ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण कदम बताते हुए कहा है कि इससे शिक्षा व्यवस्था पर राजनीतिक नियंत्रण बढ़ेगा और विश्वविद्यालयों की स्वतंत्रता खतरे में पड़ जाएगी।

छात्र संघ चुनाव के स्थान पर ‘सिलेक्शन’, लोकतंत्र की हत्या:

ABVP ने सरकार द्वारा छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया समाप्त कर चयन प्रक्रिया (सिलेक्शन) लागू करने की संभावनाओं पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। परिषद का आरोप है कि सरकार लोकतांत्रिक तरीकों से उभरने वाले छात्र नेताओं और वैचारिक विमर्श को दबाने की कोशिश कर रही है। परिषद ने इसे “लोकतंत्र का गला घोंटना” करार देते हुए कहा कि छात्र संघ कैंपस में लोकतंत्र का पहला पाठ होता है, जिसे खत्म करना एक खतरनाक संकेत है।

राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल:

ABVP ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के संचालन में सरकार की विफलता का हवाला देते हुए कहा कि पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने और भ्रष्टाचार के मामले यह सिद्ध करते हैं कि सरकार नियुक्तियों में पारदर्शिता व निष्पक्षता देने में सक्षम नहीं है।

“शिक्षा को राजनीति और भ्रष्टाचार का अड्डा बना रही सरकार”:

ABVP झारखंड के प्रदेश मंत्री मनोज सोरेन ने कहा कि सरकार उच्च शिक्षा को अपने राजनीतिक एजेंडे के अधीन लाना चाहती है। उनका कहना है, “यह विधेयक शिक्षा के साथ खिलवाड़ है और राज्यपाल की संवैधानिक भूमिका का अपमान है। यह वर्तमान सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करता है।” ABVP ने विधेयक के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है और सभी शिक्षण संस्थानों, छात्र संगठनों एवं बुद्धिजीवियों से अपील की है कि वे इस विधेयक के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More