दिवंगत रामदास सोरेन के श्राद्ध में राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे, अर्पित की श्रद्धांजलि

News Saga Desk

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शुक्रवार दोपहर 12:35 बजे शिक्षा मंत्री स्व. रामदास सोरेन के श्राद्ध कर्म के संस्कार भोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घोड़ाबांधा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्व. सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। राज्यपाल ने स्व. रामदास सोरेन की पत्नी सूरजमनी सोरेन से कुछ समय तक बातचीत की और परिवार को सांत्वना दी। उनके साथ मंत्री के बड़े पुत्र सोमेश सोरेन भी मौजूद रहे। राज्यपाल सड़क मार्ग से सीधे श्राद्ध स्थल पर पहुंचे। राज्यपाल के आगमन को देखते हुए घोड़ाबांधा क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी मेहमानों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। संस्कार भोज के लिए एक बड़ा पंडाल भी तैयार किया गया है। दोपहर तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भी घोड़ाबांधा पहुंचने की संभावना है, जिसके मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More