IPL से रिटायरमेंट के बाद आर अश्विन निभाएंगे शेन वॉर्न जैसा रोल, तैयारियों में जुटे

News Saga Desk

भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। अश्विन पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। आईपीएल में इस सीजन उनके टीम बदलने की खबरें थी जिनके बीच उन्होंने रिटायरमेंट का एलान कर दिया। अब अश्विन एक नए रोल में नजर आ सकते हैं। अश्विन अब फ्री हैं और उनकी नजरें विदेशी टी20 लीगों पर टिक गई हैं।

टीम इंडिया के खिलाड़ी किसी और देश की टी20 लीग में हिस्सा नहीं ले सकते। हालांकि, रिटायरमेंट के बाद वह ऐसा कर सकते हैं। दिनेश कार्तिक ने ऐसा ही किया था और वह साउथ अफ्रीका की एसए20 लीग में पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते हैं। अश्विन भी इसी राह पर चल सकते हैं, लेकिन कुछ अलग अंदाज में।

अश्विन की नई भूमिका

आईपीएल रिटायरमेंट के बाद अश्विन महान लेग स्पिनर ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न की राह पर चल सकते हैं। अश्विन ने संन्यास लेने के बाद आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की बागडोर कोच और कप्तान के तौर पर संभाली थी। अश्विन कोच और खिलाड़ी के तौर पर किसी विदेशी लीग में दिखाई दे सकते हैं। क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। अश्विन के पास काफी अनुभव है और उनकी क्रिकेटिंग ज्ञान पर कोई भी सवाल खड़े नहीं कर सकता। अभी भी उनमें दो-तीन साल की क्रिकेट बाकी है और अश्विन इसका फायदा उठाने की सोच रहे होंगे।

इन लीगों पर नजरें

रिपोर्ट की माने तो अश्विन इंग्लैंड की द हंड्रेड, अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट और आईएलटी20 पर नजरें जमाए बैठे हैं। साउथ अफ्रीकी लीग में उनके जाने के चांसेस नहीं हैं क्योंकि कुछ ही दिनों में इस लीग के अगले सीजन की नीलामी होने जा रही है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। अश्विन अब वाइल्ड कार्ड के लिए जरिए ही इस लीग में खेल सकते हैं।

अमेरिका और आईएल टी20 में अधिकतर टीमें आईपीएल फ्रेंचाइजियों की ही टीमें हैं और ऐसे में वह अश्विन के अनुभव का फायदा उठाने से पीछे नहीं हटेंगी।


Read More News

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मुख्यमंत्री हुए शामिल

पटना | पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर...

Read More