भोजपुर को मिला विकास का तोहफा, CM नीतीश ने 432 योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

 News Saga Desk

पटना। आरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 432 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिसमें लगभग 754 करोड़ रुपये की लागत आई है। इन योजनाओं में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं के लिए 455 करोड़ रुपये और अन्य योजनाओं के लिए 299 करोड़ रुपये की राशि शामिल है।

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, काबीना मंत्री विजय चौधरी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पटना के कमिश्नर और डीएम तनय सुल्तानिया समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने जगदीशपुर के प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में लगाए गए 10 स्टालों का निरीक्षण किया, जिनमें जीविका, समाज कल्याण, ऊर्जा, उपभोक्ता संरक्षण, कृषि, डीआरडीओ, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, गृह, आपदा और पंचायती राज विभाग शामिल थे। इस दौरान उन्होंने लाभुकों से बातचीत की और उनका अभिवादन स्वीकार किया।

योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने बिहिया और जगदीशपुर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं और रोजगार के अवसर प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More