झारखंड के विभिन्न जिलों में आठ से बारिश की संभावना

News Saga Desk

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में आठ सितंबर से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी है। विभाग के अनुसार इस दौरान कई स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। हालांकि बीच-बीच में बादल भी छाये रहे। इससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ और भारी उमस भी महसूस की गई। उल्लेखनीय है कि राज्य के अधिकांश जिलों में पिछले चार-पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते आम जन जीवन काफी प्रभावित हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 35.3 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार जिले में 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री, जमशेदपुर में 31 डिग्री, डाल्टनगंज में 31.8, बोकारो में 31.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More