रांची सदर अस्पताल प्रबंधन ने रोटरी क्लब ऑफ़ रांची को किया सम्मानित

News Saga Desk

रांची | रांची सदर अस्पताल प्रबंधन की ओर से मंगलवार को रोटरी क्लब ऑफ़ रांची को सम्मानित किया। ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत रोटरी क्लब ऑफ़ रांची को नि-क्षय मित्र बनाया गया।

दरअसल, रोटरी क्लब की ओर से पिछले छह महीनों से टीबी मरीजों के लिए पौष्टिक आहार एवं राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। हर माह जरूरत के अनुसार मरीजों के लिए राशन किट वितरित किए जा रहे हैं।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि उनकी संस्था हमेशा ऐसे गंभीर बीमारियों के बचाव एवं रोकथाम में जुटी रहती है। पोलियो उनमूलन के बाद रोटरी क्लब टीबी से मुक्ति दिलाने में लगी है और इस क्षेत्र में कई बड़े-छोटे कार्य किए जा रहे है।

इस अवसर पर संस्था के निर्वतमान अध्यक्ष गौरव बागरॉय, कार्यक्रम के संयोजक अमित अग्रवाल, जसदीप सिंह, गिरीश अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More