युवा शंखनाद कार्यक्रम में शामिल होने भागलपुर पहुंचे अनुराग ठाकुर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

News Saga Desk

भागलपुर | भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शुक्रवार को टॉउन हॉल में आयोजित युवा शंखनाद कार्यक्रम का माहौल उत्साह और जोश से भर गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भागलपुर पहुंचे।

दोनों नेता हवाई अड्डा पर उतरने के बाद रोड शो करते हुए कार्यक्रम स्थल टाउन हॉल पहुंचे। इस दौरान पूरे रास्ते समर्थकों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, नीतीश कुमार जिंदाबाद, विजय सिन्हा जिंदाबाद, अनुराग ठाकुर जिंदाबाद और एनडीए जिंदाबाद के नारे लगाकर माहौल को गुंजायमान कर दिया। जगह-जगह नेताओं पर फूल बरसाए गए और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि दरभंगा में कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माताजी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी बेहद शर्मनाक है और इसका जवाब बिहार की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में देगी।

विजय सिन्हा ने कहा कि किसी की मां को गाली देना, यही राजद और कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति है। उन्होंने दावा किया कि जनता इस अपमान को कभी भूलने वाली नहीं है और एनडीए को फिर से मजबूत समर्थन देगी। वहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा और एनडीए कार्यकर्ता इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएंगे और लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगे। इसके पूर्व भागलपुर एयरपोर्ट पर भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर एवं साथ में बिहार के उपमुख्यमंत्री माननीय विजय कुमार सिन्हा का स्वागत करते भाजपा नेता डॉ प्रशांत विक्रम और अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया।

Read More News

Read More