News Saga Desk
धनबाद | धनबाद के भुली नगर में 11 से 14 सितम्बर तक आयोजित विद्या भारती की 36वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल की।
इस प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर क्षेत्र से भाग लेने वाले 23 खिलाड़ियों में से 17 खिलाड़ियों ने पदक जीतने में सफलता प्राप्त की। इस प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर क्षेत्र खिलाड़ियों ने कुल 17 पदकों में 8 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदक प्राप्त किया हैं। स्वर्ण पदक जीतने वाले 8 खिलाड़ियों का चयन स्कूल गेम्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एसजीएफआई) प्रतियोगिताओं के लिए किया गया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री डॉ. पवन तिवारी, शिशु शिक्षा समिति, असम के अध्यक्ष कुलेन्द्र कुमार भगवती और महासचिव जगन्नाथ राजवंशी ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
No Comment! Be the first one.