झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू संथाल के पार्टी नेताओं संग करेंगे समीक्षा बैठक,एसआईआर पर लेंगे राय

News Saga Desk

देवघर | झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू सोमवार को देवघर पहुंचे,जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वे संथाल क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए समीक्षा बैठक करेंगे और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर राय लेंगे।

देवघर नें पत्रकारों से बातचीत में के. राजू ने कहा कि कांग्रेस झारखंड की सभी सीटों पर मजबूत प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्ध है। वे संथाल क्षेत्र के सभी जिला अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और पूरे राज्य के नेताओं के साथ पार्टी को सशक्त करने पर चर्चा करेंगे। उन्होंने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के खतरे को देखते हुए बूथ स्तर के एजेंटों को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया। इस मुद्दे को लेकर वे देवघर से पाकुड़, साहिबगंज, दुमका और गोड्डा का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं से राय लेंगे।

के. राजू ने कहा कि प्रधानमंत्री को मणिपुर पहुंचने में दो साल लग गए, जबकि राहुल गांधी संकट के समय तुरंत वहां पहुंचे थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपनी जरूरत के हिसाब से जनता के पास जाते हैं, लेकिन कांग्रेस हमेशा जनता के हित और अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी।

इस दौरान उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, उपाध्यक्ष अजय दुबे, जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read More News

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया निरीक्षण

रांची के कांके स्थित ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निरीक्षण किया। फैक्ट्री...

Read More