गुमला में वृक्षारोपण लक्ष्य पूरा, अब पौधों की देखभाल पर फोकस

News Saga Desk

गुमला। गुमला के डीएफओ अहमद बिलाल अनवर ने बताया कि इस वर्ष सरकार द्वारा जो वृक्षारोपण का लक्ष्य उन्हें दिया गया था, उसे पूरा कर लिया गया है। थोड़ी बहुत जो काम बाकी था, वह भी अंतिम चरण में है और जल्दी ही अपना लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुमला को हरा-भरा करने का जो दवाब है, उसे पूरा करने की दिशा में वन प्रशासन अपना कदम बढ़ा चुका है।

इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के बाद अब उन पेड़ों की सही रख-रखाव और खाद देने के लिए वन प्रशासन पूरी ताकत से कार्रवाई कर रहा है। उनका यह भी कहना था कि वन विभाग का उद्देश्य यह है कि सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य को समय पर पूरा किया जाए, ताकि वनों का क्षेत्र सही रूप से विस्तारित हो सके। इस दिशा में उनकी पूरी टीम ईमानदारी से काम कर रही है।

अहमद बिलाल अनवर ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में जहां-जहां वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, उसे तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसके साथ ही, क्षेत्र के लोगों को वनों से जोड़ने और वृक्षारोपण के महत्व को समझाने के लिए पूरी तरह से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More