फारबिसगंज में गुंजन सिंह को मिली भाजपा महिला मोर्चा की कमान

News Saga Desk

फारबिसगंज/अररिया | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जयसवाल और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा धर्मशीला गुप्ता के निर्देश पर फारबिसगंज की पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह को भाजपा महिला मोर्चा का फारबिसगंज नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, जिला प्रभारी विजय शंकर चौधरी, सांसद प्रदीप सिंह और स्थानीय विधायक विद्या सागर केसरी की सहमति से की गई है।

इस घोषणा के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने गुंजन सिंह को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा न केवल गतिशील होगा, बल्कि पार्टी में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ेगी।

कार्यकर्ताओं का मानना है कि गुंजन सिंह के पास नगर परिषद में काम करने का लंबा अनुभव है, जिसका लाभ अब पार्टी को मिलेगा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू, नगर महामंत्री संदीप कुमार, नगर उपाध्यक्ष शिवानी सिंह, प्रमोद पासवान, प्रश्ननजीत चौधरी सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। नव-नियुक्त अध्यक्ष गुंजन सिंह ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वह पार्टी की रीति-नीति के साथ और अधिक महिलाओं को जोड़ेंगी। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में सक्रिय भागीदारी के साथ फारबिसगंज में फिर से कमल खिलाने के लिए संकल्पबद्ध होकर काम करने की बात कही।

Read More News

Read More