“IND vs PAK: भारत की जीत पर पूर्व दिग्गज का बयान – ‘पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी’”

News Saga Desk

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा ने पाकिस्तान पर भारत की धमाकेदार जीत की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान को उसकी सही जगह दिखाई। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 21 सितंबर को खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से धूल चटाई।

Amit Mishra ने भारत की जीत के बाद क्या कहा?

दरअसल, अमित मिश्रा ने X पर लिखा,

“भारतीय टीम की शानदार जीत, पाकिस्तान को उसकी जगह दिखाई। ये व्यक्तिगत जश्न मनाने या घटिया कमेंट करने जैसा नहीं है जैसा कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी करते हैं, बल्कि ये टीम के प्रदर्शन की बात है। पाकिस्तान केवल नाटक करता रहा, जबकि भारत ने पेशेवर अंदाज दिखाया। शाबाश टीम इंडिया!!!”

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा

अगर बात करें एशिया कप 2025 सुपर-4 मैच की तो भारत ने 172 रनों के लक्ष्य का पीछा 18.5 ओवर में किया। ओपनर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को तेज शुरुआत दी और सिर्फ 9 ओवर में 105 रनों की साझेदारी की।

ओपनर अभिषेक ने 39 गेंदों पर 74 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे। वहीं गिल ने 28 गेंदों पर 47 रन जोड़े। इस साझेदारी ने भारत की जीत की नींव रख दी और टीम ने पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत हासिल की। 

IND vs PAK मैच के बाद अंक तालिका का क्या हाल?

सुपर-4मैचजीतहारनेट रन रेटअंक
भारत110+0.6892
बांग्लादेश110+0.1212
श्रीलंका101-0.1210
पाकिस्तान101-0.6890

अगर बात करें एशिया कप 2025 सुपर-4 की अंक तालिका की तो भारतीय टीम ने एक मैच जीतकर टॉप पर कब्जा किया हुआ है। टीम इंडिया के पास 2 अंक और +0.689 का नेट रन रेट है। दूसरे नंबर पर बांग्लादेश की टीम 1 जीत के साथ +0.121 के नेट रन रेट के साथ मौजूद है। तीसरे नंबर पर श्रीलंका और चौथे पर पाकिस्तान की टीम मौजूद हैं, जिन्होंने सुपर-4 में अपने शुरुआती मैच में हार का सामना किया।


निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

जमशेदपुर के जू में बाघिन के 3 शावकों को मिले नाम, 1900 सुझावों में हुआ चयन, अवनि-कायरा और शक्ति से होगी पहचान

जमशेदपुर के टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में जन्मीं तीन बाघिनों का नामकरण हुआ। 1900 सुझावों में अवनि,...

धुर्वा डैम मर्डर केस का खुलासा, शराब पार्टी के बाद दोस्तों ने ही की बिट्टू सिंह की हत्या, दो गिरफ्तार

रांची के धुर्वा डैम के पास मिले 31 वर्षीय बिट्टू सिंह के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।...

Read More