‘भारत से टकराने की कोशिश न करें…’, इरफान पठान का पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सख्त संदेश

News Saga Desk  

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटरों के बीच मैदान पर तकरार होना कोई नई बात नहीं है। हाल ही में अभिषेक शर्मा और हारिस रऊफ की झड़प सुर्खियों में है। इससे पहले भी गौतम गंभीर-शाहिद अफरीदी और हरभजन सिंह-शोएब अख्तर जैसे कई खिलाड़ी आपस में भिड़ चुके हैं। अब इस एशिया कप 2025 के सुपर-4 में हुए इस विवाद पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने पाकस्तान को खुली चुनौती दे दी है।

इरफान पठान ने पाकिस्तानी प्लेयर्स को दी चेतावनी

दरअसल, अपने यूट्यूब चैनल पर इरफान पठान ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर साफ राय रखी। एशिया कप में पाकिस्तान पर मिली लगातार दूसरी जीत के बाद दोनों टीमों (भारत-पाक) के खिलाड़ियों के बीच ज़ुबानी जंग भी देखने को मिली। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने मैच के बाद कहा कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने कुछ ऐसी बातें कहीं जो उन्हें नहीं कहनी चाहिए थीं।

वहीं, पठान ने इस पर कहा,

“भारत जीतता है, भारत आगे बढ़ता है। यही भारत का जादू है। लेकिन कल के मैच में हमने बहुत गुस्सा, बहुत तकरार देखी। अभिषेक शर्मा ने भी कहा कि उन्होंने ऐसी बातें बोलीं जो नहीं बोलनी चाहिए थीं। इसलिए खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर साफ लिख दिया कि आप बोलते रहो, हम जीतते रहेंगे।”

साथ ही IrfanPathan ने कहा कि हम कभी किसी की बातों से प्रभावित नहीं होते। लेकिन अगर कोई कुछ कहेगा, चाहे वो ऑस्ट्रेलियाई हो या पाकिस्तानी, तो जवाब मिलेगा। जवाब बल्ले से मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि हम कभी मीडिया पर ये बात भी नहीं करते कि पाकिस्तान कैसे हारा। कैसे वह विश्व कप 2022 में जिम्बाब्वे से हारा। मैंने कोई ट्वीट नहीं किया, ना ही किसी और ने, क्योंकि किसी को फर्क नहीं पड़ता आप जीत रहे हो या हार रहे हो। हम बस चीजों को ध्यान से देखते हैं, लेकिन हमें कोई परवाह नहीं।

बता दें कि एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच (Asia Cup 2025 Super Four Pakistan Team) में पाकिस्तान टीम के ओपनर साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan Gun Celebration) ने अर्धशतक जड़ने के बाद गन सेलिब्रेशन किया। इस पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने कहा,

“अगर आप हमसे पंगा लेंगे तो हम छोड़ेंगे नहीं। ये हमारा रूल है। मैच में हमने देखा, फिर चाहे फरहान का सेलिब्रेशन हो, आप जानते हो दोनों देशों में क्या चल रहा है और आप इस तरह का जश्न मना रहे हो। मुझे लगा था कि हारिस अच्छा लड़का है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने मैच में हरकत की, उसकी उम्मीद नहीं थी। इन दोनों खिलाड़ियों ने जिस तरह से मैच में रवैया दिखाया, उससे ये पता चलता है कि ये कहां से आए हैं और ये क्या करेंगे।”


Read More News

नीट यूजी पुनर्परीक्षा में सॉल्वर गैंग का झारखंड कनेक्शन, पलामू और गिरिडीह की दो अभ्यर्थी पकड़ी गईं

बिहार के लखीसराय में आयोजित नीट यूजी पुनर्परीक्षा में कथित गड़बड़ी और सॉल्वर गैंग से जुड़े मामले...

यूथ हॉकी एशियन चैंपियनशिप की तैयारी के लिए राष्ट्रीय कैंप में झारखंड के छह खिलाड़ियों का चयन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर झारखंड के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। हॉकी इंडिया...

देवघर पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की करेंगे समीक्षा

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे। संथाल परगना के...

Read More