जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या, पुलिस हिरासत में दो आरोपित

News Saga Desk

रांची | नामकुम थाना क्षेत्र के हाहाप गांव में जमीन विवाद में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मंगल मुंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मंगल मुंडा और गांव के ही कुछ लोगों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था सोमवार की रात दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि कुछ लोगों ने लाठी से मंगल मुंडा पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मंगल ने अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई। थाना प्रभारी ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More