IND vs BAN: एशिया कप फाइनल में भारत की एंट्री, कोच गंभीर के 3 शब्दों वाला पोस्ट हुआ वायरल

News Saga Desk  

नई दिल्ली।  भारत ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सुपर-4 मैच में बांग्लादेश के कप्तान जाकिर अली ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया।

भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में 127 रन पर ही ऑलआउट हो गई। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में शानदार 75 रन बनाए, जबकि कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट झटके।  टीम इंडिया ने इस तरह फाइनल में प्रवेश किया। भारत के मैच जीतने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने एक्स पर तीन शब्दों का ट्वीट किया, जो वायरल हो गया।

Gautam Gambhir के 3 शब्दों वाला पोस्ट VIRAL

दरअसल, बांग्लादेश को हराकर भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब भारतीय टीम 28 सितंबर, रविवार को दुबई में एशिया कप का फाइनल मैच खेलेगी। फाइनल में उसका मुकाबला किस टीम से होगा, ये आज बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के बाद पता चल जाएगा। जो भी टीम आज बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान मैच को जीतेगी, वह भारत के साथ 28 सितंबर को खिताबी मैच खेलेगी।

बता दें कि बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों ने सुपर-4 में अब तक 2 में से 1-1 मैच जीता है। वहीं, आज यानी गुरुवार के मैच का विजेता अंकतालिका में दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचेगा।

भारतीय टीम के बांग्लादेश पर मिली जीत के बाद कोच गौतम गंभीर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने एक्स पर 3 शब्दों का पोस्ट किया, जिसमें लिखा था ‘Into the Finals’ यानी फाइनल में पहुंच गई। कोच गंभीर के इस पोस्ट पर भारतीय फैंस अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अगर बात करें Asia Cup Points Table की तो भारतीय टीम दो मैचों में दो जीत के साथ कुल 4 अंक और टीम का +1.357 नेट रन रेट है। एशिया कप 2025 में भारतीय टीम पहली टीम बन गई, जिन्होंने फाइनल में प्रवेश किया। 


Read More News

नीट यूजी पुनर्परीक्षा में सॉल्वर गैंग का झारखंड कनेक्शन, पलामू और गिरिडीह की दो अभ्यर्थी पकड़ी गईं

बिहार के लखीसराय में आयोजित नीट यूजी पुनर्परीक्षा में कथित गड़बड़ी और सॉल्वर गैंग से जुड़े मामले...

यूथ हॉकी एशियन चैंपियनशिप की तैयारी के लिए राष्ट्रीय कैंप में झारखंड के छह खिलाड़ियों का चयन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर झारखंड के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। हॉकी इंडिया...

देवघर पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की करेंगे समीक्षा

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे। संथाल परगना के...

Read More