राज्यपाल से मिले भाजपा नेता प्रकाश सिंह, पीएम मोदी के स्वास्थ्य कार्यों पर लिखी किताब की भेंट

News Saga Desk

रांची। बेरमो निवासी भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने रांची स्थित राजभवन में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाक़ात की। इस दौरान प्रकाश कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक कार्यों पर लिखी अपनी पुस्तक  ‘मोदी की गारंटी : स्वस्थ भारत’ राज्यपाल संतोष गंगवार को भेंट की।

इस पुस्तक की प्रस्तावना भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने लिखी है। इस पुस्तक में विस्तार से यह बताया गया है कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना महामारी का प्रभावी प्रबंधन किया। भारत में कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीन विकसित करने की पूरी प्रक्रिया एवं दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान का विस्तृत उल्लेख इस पुस्तक में है। भारत के फार्मा सुपरपावर बनने से लेकर आयुष को वैश्विक प्रतिष्ठा दिलाने की कहानी भी ये पुस्तक बयां करती है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More