एनसीसी कैडेट्स अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति की मिसाल : अन्नपूर्णा

News Saga Desk

कोडरमा | सांसद खेल महोत्सव के तहत शुक्रवार को जेजे कॉलेज कोडरमा से झुमरीतिलैया महाराणा प्रताप चौक तक आयोजित साइक्लोथॉन में क्षेत्र के युवाओं, छात्र-छात्राओं और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसका उद्घाटन सांसद और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया और स्वंय भी भाग लिया। इस साइक्लोथॉन ने न केवल फिट इंडिया और खेलो इंडिया के संदेश को मजबूत किया, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का भी प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया।

वहीं मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने चाराडीह स्थित रमेश प्रसाद यादव उच्च विद्यालय परिसर में विभिन्न स्कूलों से आए एनसीसी कैडेट्स को साइकिल वितरित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति की मिसाल होते हैं। उनकी सुविधा के लिए प्रदान की गई ये साइकिलें न केवल उनके दैनिक आवागमन को सुगम बनाएंगी, बल्कि उन्हें पढ़ाई और प्रशिक्षण में और अधिक समय देने का अवसर भी प्रदान करेंगी। यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर और सक्रिय बनाने के साथ-साथ फिट इंडिया जैसे अभियानों से भी जोड़ती है। मौके पर भाजपा नेता नितेश चन्द्रवंशी, राजकुमार यादव, नरेंद्र पाल, चंद्रशेखर जोशी सहित कई लोग मौजूद थे। इधर शुक्रवार को झुमरीतिलैया बस स्टैंड परिसर में स्वच्छता अभियान में भी मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए जरूरी है कि स्वच्छता को अपनी आदत और ज़िम्मेदारी बनाएं। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

Read More News

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया निरीक्षण

रांची के कांके स्थित ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निरीक्षण किया। फैक्ट्री...

Read More