News Saga Desk
जमशेदपुर। जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के हयातनगर इलाके से गुरुवार को हुई बाइक चोरी की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छापेमारी कर 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 8 बाइकें बरामद की गई हैं। इस पूरे मामले का खुलासा शुक्रवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।
सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मानगो आजादबस्ती रोड नंबर-1 निवासी आफताब अली, बिष्टुपुर नार्दन टाउन डी रोड निवासी जेलानी खान उर्फ जुम्मन, मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-5 निवासी सैय्यद मोसिन उर्फ विक्की, जवाहरनगर रोड नंबर-14 का कादिर खान और कपाली रोड नंबर-15 करमू चौक का मो. आयान उर्फ छोटी उर्फ चोटी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मो. आयान उर्फ चोटी पर पहले से 8 मामले दर्ज हैं। आजादनगर में 3, एमजीएम में 1, साकची में 1, बोडाम में 1 और मानगो थाने में 2 कांड दर्ज है। वहीं, आफताब अली पर कुल 7 मामले दर्ज हैं। इसमें मानगो में 3, एमजीएम में 1, बिष्टूपुर में 1 और कदमा में 1। विक्की पर मानगो थाना में 3 मामले दर्ज हैं। कादिर खान पर भी मानगो थाना में 1 मामला दर्ज है। इस अभियान के लिए गठित छापेमारी टीम में मानगो थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद, एसआई परवेज साह, एसआई जफर, अमित कुमार, रविशंकर कुमार, महेंद्र कुमार और एएसआई राजेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
No Comment! Be the first one.