रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रजरप्पा में की पूजा-अर्चना

News Saga Desk

रामगढ़ | शारदीय नवरात्र में रामगढ़ जिला के प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को नवरात्र के पांचवें दिन मां छिन्नमस्तिका की पूजा करने रक्षा राज्य मंत्री और रांची से सांसद संजय सेठ भी पहुंचे।

रक्षा राज्यमंत्री ने मां छिन्नमस्तिका की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेशवासियों की उन्‍नति की कामना की। इस मौके पर उन्होंने झारखंड की तमाम जनता को शारदीय नवरात्र की बधाई दी। साथ ही शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मां की भक्ति करने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि झारखंड की राजधानी रांची से करीब 80 किमी की दूरी पर रजरप्पा में छिन्नमस्तिका देवी का मंदिर स्थित है। इस मंदिर में बिना सिर वाली देवी की पूजा होती है। माना जाता है कि इस मंदिर में दर्शन करने से भक्‍तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इसलिए हर साल हजारों की संख्‍या में भक्‍त यहां मां के दर्शन के लिए आते हैं। देवी का ये मंदिर 51 शक्तिपीठों में दूसरा बड़ा शक्तिपीठ है।

Read More News

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया निरीक्षण

रांची के कांके स्थित ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निरीक्षण किया। फैक्ट्री...

Read More