‘मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण’ में योगदान दें पार्टी नेता : उपायुक्त

News Saga Desk

रामगढ़ | झारखंड में रामगढ़ जिला के निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभा कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता की ओर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन से संबंधित विषयों पर जानकारी दी गयी। उनकी ओर से बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग और मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, रांची के निर्देश पर मतदान केंद्र का युक्तिकरण (रेशनलाइजेशन ऑफ पोलिंग स्टेशन) के तहत 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों को विभाजित कर एक और नए मतदान केंद्र का निर्माण किया जाना है।

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ रेशनलाइजेशन ऑफ पोलिंग स्टेशन के तहत कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही बैठक के दौरान आगामी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत की गई तैयारियों पर भी चर्चा की गई और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में अपना योगदान सुनिश्चित करने की अपील की गई।

बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Read More News

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया निरीक्षण

रांची के कांके स्थित ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निरीक्षण किया। फैक्ट्री...

Read More