हजारीबाग वन भूमि घोटाला: निलंबित IAS विनय चौबे पर तीसरी FIR, ACB की गिरफ्तारी की तैयारी

News Saga Desk

हजारीबाग | हजारीबाग वन भूमि घोटाले में जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की मुश्किलें और गहरा गई हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने अब उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज कर दी है। मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग से मंजूरी मिलने के बाद ACB ने 25 सितंबर को हजारीबाग में इस मामले में FIR दर्ज की।

एफआईआर में विनय चौबे के साथ नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। यह चौबे के खिलाफ दर्ज तीसरी प्राथमिकी है। इस बीच ACB ने गुरुवार को विनय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी।

प्रारंभिक जांच में ACB टीम ने विनय चौबे की संलिप्तता की पुष्टि की थी, जिसके आधार पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अनुमति मांगी गई थी, जो अब मिल चुकी है।

Read More News

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया निरीक्षण

रांची के कांके स्थित ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निरीक्षण किया। फैक्ट्री...

Read More