गिरिडीह: मंत्री सुदीव्य सोनू ने पंडालों का निरीक्षण कर मां दुर्गा से जिले की खुशहाली की प्रार्थना की

News Saga Desk

गिरिडीह। नवरात्र के अवसर पर शनिवार को गिरिडीह विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री सुदीव्य सोनू ने शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों का भ्रमण कर मां दुर्गा की आराधना की। इस दौरान उन्होंने मां से झारखंड व जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंत्री सोनू ने शहरी और मुफ्फसिल क्षेत्र के कई पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की सफाई व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मंत्री के साथ मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान लोगों को बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना का अवसर मिलना चाहिए, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।


Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More