जमशेदपुर: विधायक मंगल कालिंदी ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का किया उद्घाटन

News Saga Desk

जमशेदपुर। शारदीय नवरात्रि के पांचवे दिन जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने श्री-श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति दुर्गा हाट बाजार गोविंदपुर, श्री-श्री राम मंदिर दुर्गा पूजा समिति छोटागोविंदपुर, सर्बजानिन श्री-श्री दुर्गा, लक्ष्मी, काली पूजा समिति हळूदबानी परसुडीह सहित कई दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया।

इस दौरान विधायक ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों, श्रद्धालुओं एवं गणमान्यजनों के साथ मिलकर मां दुर्गा की आराधना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। उन्होंने कहा, “जगत में शक्ति का संचार करने वाली मां दुर्गा का यह पावन पर्व शक्ति, भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है।” विधायक ने पंडालों में उपस्थित लोगों से नवरात्रि के इस पावन पर्व के अवसर पर उनके जीवन में खुशियां और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, राजकुमार सिंह, परितोष सिंह, जिला पार्षद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्णिमा मल्लिक, मानिक मल्लिक समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Read More News

जमशेदपुर में 13वें हस्तकरघा दिवस का शुभारंभ, राज्यपाल संतोष गंगवार ने बुनकरों का बढ़ाया उत्साह

जमशेदपुर में 13वें हस्तकरघा दिवस का उद्घाटन राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया। उन्होंने हस्तकरघा को...

Read More