News Saga Desk
पाकुड़ | पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी गांवों में “अपना पानी टैंक साफ़ करें” अभियान चलाया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को जलमीनारों और पानी टैंकों की नियमित सफाई के महत्व से अवगत कराना और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना था।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को टैंकों की सफाई एवं रखरखाव के तरीकों पर तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही, स्वच्छ पेयजल से जुड़ी जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर जलजनित बीमारियों की रोकथाम और सामुदायिक स्वास्थ्य पर चर्चा की गई।
इस पहल से ग्रामीणों ने जिम्मेदारी निभाने और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। अभियान का संदेश स्पष्ट था—स्वच्छ पानी से ही स्वस्थ और स्वच्छ समुदाय का निर्माण संभव है।
No Comment! Be the first one.