मारवाड़ी महिला सम्मेलन का दो दिवसीय सृजन स्पार्कल दिवाली मेला छह से, सांसद करेंगी उद्घाटन

News Saga Desk

रांची | अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन सृजन शाखा की ओर से दीपावली के उपलक्ष्य में छह और सात अक्टूबर को अग्रसेन भवन में सृजन स्पार्कल दिवाली मेला लगाया जा रहा है। अग्रसेन भवन में शाखा अध्यक्ष नेहा सरावगी, सचिव रीता मोदी, कोषाध्यक्ष निधी शर्राफ ने संयुक्त रुप से प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।

शाखा की पदाधिकारियों ने रविवार को बताया कि सृजन स्पार्कल मेले का उद्घाटन छह अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे मुख्य अतिथि सांसद महुआ माजी करेंगी। मेले में 55 स्टॉल्स लगाएं जायेंगे। इसमें कोलकाता, रामगढ़, तिलैया, रांची की बहने स्टॉल लगायेंगी। स्टॉल में एथनिक वियर, फ्यूजन वेयर, बेड कवर, भगवान की पोशाक, बंदनवार, हैंगिंग ज्वेलरी और हाथों से बने सजाने वाले सामान उपलब्ध होंगे। मेला में लोग प्रातः 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक आ सकेंगे। प्रवेश शुल्क मात्र 10 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है।

पदाधिकारियों ने बताया कि उद्घाटन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में नीरा बथवाल (निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष) अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच, रूपा अग्रवाल (निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव) अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच, अमिता केडिया, पूजा डालमिया, राशी सरावगी, शालू सिंघानिया, नम्रता बगला, सोनल अग्रवाल, श्वेता सरावगी, अनामिका केडिया, आकृति सिंघानिया, राधिका अग्रवाल, सोनम सरावगी, शिखा सुरेका, सोनल जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More