अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, तीन भट्टियां ध्वस्त

News Saga Desk

पूर्वी सिंहभूम | पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को बोड़ाम थाना क्षेत्र के डांगर नाला इलाके में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की।

सहायक आयुक्त, उत्पाद विभाग के निर्देश पर निरीक्षक रामदास भगत के नेतृत्व में की गई। इस कार्रवाई के दौरान तीन अवैध चुलाई भट्टियों को नष्ट किया गया। मौके से करीब 1200 किलोग्राम अवैध जावा महुआ को विनष्ट किया गया, जबकि 32 लीटर तैयार चुलाई शराब जब्त की गई।

विभागीय सूत्रों ने बताया कि इस अवैध धंधे में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

सहायक आयुक्त ने कहा कि जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक मो. गुफरान, जिला पुलिस बल और गृह रक्षक शामिल थे।

Read More News

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया निरीक्षण

रांची के कांके स्थित ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निरीक्षण किया। फैक्ट्री...

Read More