News Saga Desk
धनबाद | पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में मंगलवार को वाहन जांच के दौरान पुलिस गश्ती दल ने बोलेरो पिकअप वैन पर लदे चोरी के करीब 15 क्विंटल एलटी केबल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में बुधवार को क्षेत्र के सर्किल इंस्पेक्टर शाजिद हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की देर रात शंकरडीह मोड के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में सफेद रंग की बॉलरों पिकअप वैन संख्या (डब्ल्यू बी 03डी 7296) निरसा थाना क्षेत्र के बेनगाड़िया की ओर से गोविंदपुर साहेबगंज रोड की ओर आ रही थी। वहीं शंकरडीह मोड़ में वाहन जांच कर रही गश्ती दल ने वाहन को रुकवाया। जांच के दौरान वैन में भारी मात्रा में एलटी केबल लोड था। साथ ही वैन पर चालक सहित तीन लोग सवार थे।
गश्ती दल के पूछे जाने पर इन लोगों ने कोई कागजात नहीं दिखाया। केबल के संबंध में पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ किया तो चालक ने अपना नाम रोहित कुमार और अन्य दो का नाम रंजीत कुमार ओर पिंटू कुमार बताया। तीनों बिहार के बांका के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि काटी गई केबल वाहन में लोड कर इसे खपाने ले जा रहे थे।
अपराधियों ने बताया कि वाहन मालिक कार्तिक राय के आदेश पर एमपीएल ओपी अंतर्गत रांगामाटी गांव के नजदीक झाड़ी से यह केबल वाहन में लोड किया गया था जिसे बहुबाजार सेन्ट्रल कोलकाता पहुंचाना था।
No Comment! Be the first one.