स्मार्ट मिटर को लेकर GM ने दी चेतावनी, झारखंड के स्मार्ट मीटर ग्राहक हो जाएं अलर्ट, बकाया बैलेंस नेगेटिव हुआ तो कट जाएगा कनेक्शन

News Saga Desk

रांची | झारखंड में अब स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए नया नियम लागू हो गया है। बिजली उपभोक्ताओं को अपने मीटर बैलेंस को हमेशा पॉजिटिव रखना होगा। यदि बैलेंस नेगेटिव हुआ, तो कनेक्शन स्वतः कट जाएगा।

रांची एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक (GM) मनमोहन कुमार ने चेतावनी दी है कि सभी उपभोक्ताओं को समय पर बिल भुगतान करना अनिवार्य है।मानवाधिकार मीडिया कांके बुढ़मू। उन्होंने कहा कि बकायेदारों का कनेक्शन अब स्वतः डिसकनेक्ट हो रहा है और पूरा बकाया जमा करने पर कनेक्शन फिर से चालू हो जाएगा। जिन उपभोक्ताओं पर अधिक बकाया है, उनके लिए किस्तों में भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है। जीएम ने अपील की कि सभी उपभोक्ता यथाशीघ्र अपना बकाया जमा करें, ताकि बिजली कटने की स्थिति से बचा जा सके।

झारखंड में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का कनेक्शन अब ऑटोमैटिक कट होगा।

  1. बैलेंस नेगेटिव होने पर बिजली स्वतः डिसकनेक्ट।
  2. पूरा बकाया जमा करने पर कनेक्शन स्वतः चालू।
  3. बकायेदार किस्तों में भी भुगतान कर सकते हैं।
  4. मोबाइल नंबर अपडेट करना अनिवार्य, ताकि बिल जानकारी मिलती रहे।

मनमोहन कुमार ने बताया कि जिनका मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है, वे तुरंत अपने नजदीकी बिजली कार्यालय जाकर अपडेट करें। साथ ही, नेगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं को तुरंत रिचार्ज करने की सलाह दी गई है।

उपभोक्ताओं के लिए निर्देश👇

  1. स्मार्ट मीटर बैलेंस हमेशा पॉजिटिव रखें।
  2. मोबाइल नंबर बिजली कनेक्शन से लिंक करें।
  3. बकाया होने पर जल्द भुगतान करें या किस्तों का विकल्प चुनें।
  4. समय पर रिचार्ज कर बिजली कटने से बचें।
  5. बिल जानकारी के लिए SMS अलर्ट सक्रिय करें।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

रांची पुलिस ने GPS सिस्टम से मजबूत की पेट्रोलिंग, अब कंट्रोल रूम से होगी वाहनों की रियल-टाइम निगरानी

रांची: जिले में पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कम्पोजिट...

Read More