बेनीडीह में कोयला लदे हाइवा की चपेट में आने से मजदूर की मौत, दो अन्य घायल

News Saga Desk

बाघमारा | बेनीडीह स्थित सीएचपी के पास कोयला चुनने के दौरान हाइवा की चपेट में आने से पड़वाबिटा निवासी 46 वर्षीय गोबिंद रवानी की मौत हो गई। बताया जाता है कि बेरोजगारी से जूझ रहे गोबिंद मंगलवार देर रात करीब दो बजे अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए कोयला चुनने गया था। इसी दौरान कोयला लदा एक हाइवा वाहन कोयला डंप करने के लिए बैक कर रहा था, तभी वह गोबिंद को कुचल गया।

घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल गोबिंद को बीसीसीएल एंबुलेंस से धनबाद भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल से हाइवा वाहन को जब्त कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार, इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जो कथित रूप से निजी अस्पताल में गुप्त रूप से इलाज करा रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More News

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया निरीक्षण

रांची के कांके स्थित ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निरीक्षण किया। फैक्ट्री...

Read More