भगवान चित्रगुप्त और भाईदूज पूजा 23 अक्टूबर को

रांची। को भगवान चित्रगुप्त (दवात) और भाईदूज (गोधन) की पूजा 23 अक्टूबर की जाएगी। इस दिन बहनें अपने भाई की अकाल मृत्यु न हो इसके लिए यम यमी की पूजा कर भाइयों की आयु, आरोग्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। इस दिन भाई को अपने बहन के घर जाकर तिलक लगाकर भोजन करने का विधान है।

मान्यता है कि इस दिन बहन के यहां भोजन करने से भाई की आयु में वृद्धि होती है। चित्र गुप्त पूजा मनुष्यों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त को समर्पित है।

आचार्य मनोज पांडेय ने बुधवार को बताया कि गुरुवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया को भाईदूज के साथ चित्रगुप्त पूजा भी मनाई जाएगी। गोधन के दिन आयुष्मान और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग है। भाईदूज की पूजा दिनभर होगी।

Read More News

बिहार में अपराध की तीन घटनाएं: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी, दरभंगा में बच्ची से छेड़छाड़, पटना में चाकूबाजी

Bihar Crime News: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेगूसराय में होटल के भीतर युवती से...

Read More