News Saga Desk
झारखंड | एसआईआर और वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई अब और तेज होने वाली है। अखिल भारतीय झारखंड कांग्रेस विभाग की अध्यक्षा केशव महतो कमलेश और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यकारिणी समिति की बैठक के दौरान पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट कहा कि यह संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक तब तक जारी रहेगा जब तक न्याय नहीं मिल जाता।
नेताओं ने बताया कि संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है और इसी दौरान राष्ट्रीय स्तर पर जनता को जोड़ने की बड़ी मुहिम कांग्रेस ने शुरू की है। एसआईआर और वोट चोरी के खिलाफ जनता की आवाज़ को बुलंद करने के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व ने आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल देशव्यापी रैली का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि यह रैली न सिर्फ बीजेपी की कथित वोट चोरी के खिलाफ बिगुल होगी, बल्कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों को भी देश के सामने मजबूती से रखेगी।
कमलेश और दीपिका पांडे ने विश्वास जताया कि इस ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने में झारखंड कांग्रेस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहेगी।
No Comment! Be the first one.