मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 2500 रुपये

News Saga Desk

क्रिसमस से पहले मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। योजना की 16वीं किस्त के तहत 2500 रुपये की राशि लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जा रही है। खाते में पैसे पहुंचते ही लाभार्थी महिलाओं के बीच खुशी का माहौल है, क्योंकि वे लंबे समय से इस किस्त का इंतजार कर रही थीं।

हालांकि, इस बार भी उन्हीं महिलाओं को योजना का लाभ मिल पाया है, जिनके बैंक खाते आधार से लिंक हैं और जिनमें डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) की सुविधा सक्रिय है। जिन लाभुकों के खातों में आधार लिंक या डीबीटी की प्रक्रिया पूरी नहीं है, उनके खातों में फिलहाल राशि ट्रांसफर नहीं हो सकी है।

विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त ट्रांसफर की गई है। योजना का लाभ पाने के लिए लाभुक का आधार आधारित एकल बैंक खाता होना अनिवार्य है। साथ ही, योजना से संबंधित वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए। आधार कार्ड और राशन कार्ड का आपस में लिंक होना और आवेदन फॉर्म में दी गई सभी जानकारियों का सही होना जरूरी है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर किस्त रोकी जा सकती है।

ऐसे करें 16वीं किस्त की स्थिति की जांच:

लाभुक महिलाएं अपनी किस्त का स्टेटस नीचे दिए गए तरीकों से आसानी से जांच सकती हैं—

  • मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद “लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करें।
  • आधार नंबर या आवेदन आईडी की सहायता से लॉगिन करें।
  • “किस्त स्थिति जांचें” विकल्प पर जाकर भुगतान की जानकारी देखें।

राशि ट्रांसफर होने पर बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर पर एसएमएस भी भेजा जा रहा है। यदि एसएमएस नहीं मिला हो, तो बैंक पासबुक अपडेट कराकर, नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर या नेट बैंकिंग, गूगल पे और फोनपे जैसे डिजिटल माध्यमों से भी खाते में आई राशि की जानकारी ली जा सकती है।

मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त से हजारों महिलाओं को आर्थिक राहत मिली है और सरकार की इस पहल को लेकर लाभुकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More