News Saga Desk
रांची: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सामान्य जनजीवन के साथ-साथ हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दृश्यता बेहद कम हो जाने के कारण रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि कई फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से संचालित हुईं।
एयरपोर्ट प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता से रांची आने वाली फ्लाइट संख्या 7561 सुबह 7:10 बजे के बजाय 9:40 बजे पहुंची। वहीं पुणे से रांची आने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E 6484 तय समय 8:25 बजे की जगह 10:25 बजे लैंड हुई। रांची से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट 6E 6799 भी निर्धारित समय 8:55 बजे के बजाय 10:55 बजे उड़ान भर सकी।
इसी तरह हैदराबाद से रांची आने वाली फ्लाइट 6E 421 सुबह 9:00 बजे की जगह 10:45 बजे पहुंची, जबकि रांची से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट 6E 398 का टेकऑफ समय 9:30 बजे था, जो 11:15 बजे रवाना हुई।
घने कोहरे के कारण कुल सात उड़ानों को रद्द कर दिया गया। इनमें कोलकाता–रांची–कोलकाता रूट की 6E 7089/7014, 6E 7674/7235 और 6E 7561/7562, दिल्ली–रांची–दिल्ली की 6E 6287/576 और IX 1046/1047, बेंगलुरु–रांची–बेंगलुरु की IX 1239/1248 तथा मुंबई–रांची–मुंबई की IX 1237/1238 शामिल हैं।
उड़ानों के रद्द और विलंब होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्री घंटों तक एयरपोर्ट पर इंतजार करते नजर आए। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, सुबह के समय दृश्यता मानक से काफी नीचे चली गई थी, जिसके चलते विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेक-ऑफ संभव नहीं हो पा रहा था।
No Comment! Be the first one.