सीएम हेमन्त सोरेन से जल प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. मिहिर शाह की मुलाकात

News Saga Desk

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में जल संसाधन प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. मिहिर शाह तथा भारत रूरल लाइवलीहुड्स फाउंडेशन (BRLF) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) कुलदीप सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड में जनजातीय समुदायों की स्थायी आजीविका, ग्रामीण विकास, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और जल संसाधन प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री के साथ विस्तृत चर्चा की। साथ ही इन क्षेत्रों में राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने की इच्छा भी व्यक्त की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस दिशा में राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और जनजातीय क्षेत्रों में सतत एवं समावेशी विकास के प्रयासों को मजबूत करने पर जोर दिया।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More