News Saga Desk
राँची नगर निगम द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए अब सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा डंप करने वालों की पहचान सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है। राँची स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से सतत निगरानी कर दोषियों पर ऑन-द-स्पॉट जुर्माना लगाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज राँची के मेन रोड, स्टेशन रोड, भारत माता चौक, बड़गई चौक, कचहरी एवं हरमू रोड क्षेत्रों में कुल ₹8,000 का चालान किया गया।
राँची नगर निगम पुनः स्पष्ट करता है कि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा, बिल्डिंग मटेरियल या किसी भी प्रकार का अपशिष्ट डंप करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
No Comment! Be the first one.