News Saga Desk
राजधानी रांची स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने छापेमारी की। आधा दर्जन से अधिक वाहनों के साथ पहुंची CBI की टीम ने विश्वविद्यालय परिसर में जांच की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में की जा रही है।
कई अनियमितताओं के आरोपों की जांच
सूत्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय में लंबे समय से चल रही वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर CBI जांच कर रही है। टीम भवन निर्माण के लिए आवंटित फंड के उपयोग के साथ-साथ विश्वविद्यालय में की गई नियुक्तियों की भी जांच कर रही है।
CBI टीम के कैंपस पहुंचने के समय छात्र अपनी कक्षाओं में अध्ययन कर रहे थे। जैसे ही छापेमारी की सूचना फैली, पूरे विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।
मोबाइल जब्त, कार्यालय की फाइलों की जांच
जांच के दौरान CBI अधिकारियों ने विश्वविद्यालय कार्यालय में मौजूद कर्मियों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए और सभी को वहीं बैठने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कार्यालय में टीम दर्जनों फाइलों की गहन जांच कर रही है।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में CBI की यह पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले भी एजेंसी विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में छापेमारी कर चुकी है।
No Comment! Be the first one.