युद्धविराम के बाद ईरान में बवाल: प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी-इजराइल झंडे जलाए

News Saga Desk

ईरान में बुधवार की सुबह यानि आज सीजफायर की घोषणा के बाद राजधानी की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों ने जोरदार विरोध किया, उन्होंने “अमेरिका मुर्दाबाद, इजराइल मुर्दाबाद, समझौता करने वाले मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए और विरोध स्वरूप अमेरिका और इजराइल के झंडे जला दिए। यह ईरान में कट्टरपंथियों के गुस्से और अमेरिका के खिलाफ पूर्वनिर्धारित युद्ध की तैयारियों को दर्शाता है।

ट्रंप का बयान-पाकिस्तान ने अनुरोध किया युद्ध रोकने का

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार देर रात सोशल ट्रूथ पोस्ट पर घोषणा की कि ईरान के साथ जंग रोक दी गई है। ट्रंप ने लिखा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने उनसे अनुरोध किया कि ईरान पर हमले रोके जाएं, इस शर्त पर कि ईरान हॉर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोलने पर सहमत हो। ट्रंप ने दो सप्ताह के लिए ईरान पर बमबारी और हमले रोकने की सहमति दी।

ईरान ने भी युद्ध रोकने पर जताई सहमति

अमेरिका की घोषणा के बाद ईरान ने भी युद्ध रोकने की सहमति जताई। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने ट्वीट किया कि अगर ईरान पर हमले रोक दिए जाएं, तो उनकी सेनाएं अपने अभियान रोक देंगी। इसके साथ ही ईरान ने हॉर्मुज स्ट्रेट को खोलने का ऐलान भी किया।

इससे स्पष्ट है कि दोनों पक्ष युद्ध विराम की दिशा में गंभीर हैं, लेकिन ईरान के अंदर विरोध प्रदर्शन और गुस्से का माहौल अभी भी बरकरार है।

Read More News

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पर टेंडर घोटाले की सुनवाई पूरी, झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

रांची: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पर चल रहे टेंडर कमीशन मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में पूरी हो गई...

रांची में बेटे ने जुआ विवाद में की पिता की बेरहमी से ह’त्या, कुदाल से वार कर उतारा मौ’त के घाट

रांची: राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हाराटांड़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...

बरियातू ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई 12 घंटे के भीतर तीन बदमाश धर दबोचे

रांची: राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलर्स में हुए लूटकांड...

झारखंड इस्पात प्लांट हादसा: श्रम मंत्री ने फर्नेस ब्लास्ट पर प्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार, दिए जांच के निर्देश

रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित झारखंड इस्पात प्लांट में हुए हादसे को लेकर राज्य के श्रम मंत्री संजय यादव...

Read More